Chhattisgarh: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 5 फरवरी को गरियाबंद एवं धमतरी जिला प्रवास पर
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 5 फरवरी को गरियाबंद एवं धमतरी जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार (Chhattisgarh) गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 5 फरवरी को सुबह 10 बजे कार से गरियाबंद जिला के राजिम के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11 बजे राजिम पहुंचेंगे। वहां सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे नगर पंचायत राजिम के सभाकक्ष में राजिम मेला आयोजन संबंधी बैठक लेंगे।
इसके बाद (Chhattisgarh) गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दोपहर 3.30 बजे राजिम से धमतरी जिले के भखारा के ग्राम सेमरा (धमतरी) के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 4.30 बजे तीन दिवसीय सत्संग समारोह का उद्घाटन करेंगे। वे शाम 5.30 बजे सेमरा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

