Chhattisgarh: थाने से लौटते ही युवती ने की ख़ुदकुशी, एक माह बाद ख़ुलासे से पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में : भाजपा
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री द्वय विभा अवस्थी व चम्पादेवी पावले, उपाध्यक्ष मीनल चौबे और प्रदेश मंत्री शैलेंद्री परगनिया ने राजधानी के खम्हारडीह थाने से लौटते ही एक युवती राधा निषाद द्वारा की गई ख़ुदकुशी के मामले को लेकर प्रदेश के पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है।
महिला मोर्चा नेत्रियों ने कहा कि एक माह पुराने इस वाकये का ख़ुलासा अब जाकर हुआ है जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस संदेह के दायरे में आई है। भाजपा महिला मोर्चा ने इस मामले की जाँच कर दोषियों पर क़ारग़र कार्रवाई की मांग की है।
(Chhattisgarh) भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत, महामंत्री श्रीमती अवस्थी व श्रीमती पावले, उपाध्यक्ष श्रीमती चौबे व प्रदेश मंत्री श्रीमती परगनिया ने घटना से जुड़े तमामम तथ्यों की चर्चा कर जानना चाहा कि पुलिस थाने से लौटते ही युवती के छलांग लगाकर आत्महत्या करने की वज़ह आख़िर क्या थी? मोर्चा नेत्रियों ने बताया कि खम्हारडीह पुलिस ने राधा निषाद को थाना बुलाया था।
दोपहर 01 बजे अपने दुपहिया वाहन से खम्हारडीह थाना पहुंची राधा को रात 09 बजे पुलिस वाहन से उसके किराए के मकान तक छोड़ा गया। घर पहुंचते ही राधा ने, जिस बिल्डिंग में किराए से रहती थी, उसकी तीसरी मंजिल की छत पर पहुंची और उसे छोड़ने गई पुलिस टीम के सामने ही उसने छत से छलांग लगा दी। इसके बाद मौके पर खड़ी पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
(Chhattisgarh) मोर्चा नेत्रियों ने सवाल किया है कि आख़िर 08 घंटे तक राधा निषाद से पुलिस ने ऐसी क्या पूछताछ की और किस तरह से की ? सवाल यह भी है कि मृतका राधा अपने दुपहिया वाहन से घर क्यों नहीं लौटी? उस पर ऐसे क्या इल्जाम लगाए गए, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

