एक और कलाकार की राजनीति में एंट्री, गिरधारी पांडे और बाली के नाम से है मशहूर
SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी सिनेमा में गिरधारी पांडे और अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दुल्हा राजा में बाली सिंह का किरदार निभाने वाले खलनायक मनमोहन ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया। कल हुए इस राजनीतिक प्रवेश में पूर्व विधायक विधान मिश्रा और प्रमोद शर्मा के साथ मनमोहन सिंह ठाकुर ने भी भाजपा में प्रवेश किया। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में हुए भाजपा प्रवेश से भाजपा और मजबूत हो गई है। बता दें कि इसके पूर्व छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने धरसीवा से विधानसभा की टिकट दे दी और वह जीत कर विधायक भी बन गए, लेकिन मनमोहन सिंह ठाकुर के साथ ऐसा होना फिलहाल तो नजर नहीं आ रहा है क्योंकि लोकसभा का टिकट उन्हें मिलेगा या नहीं मिलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि लगातार फिल्मों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का दिल बहलाने वाले मनमोहन ठाकुर क्या भाजपा के नेताओं के मन को मोह पाएंगे।

