संझा स्पेशल

19 अप्रैल को आएगी आंधी और 24 मई को तूफान, दिग्गज निर्देशकों के फिल्मों की रिलीज की है यह तारीख

sanjha bihaniya…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा में मार्च का महीना पूरी तरह खाली खाली सा रहा महीने के अंत में चाहत फिल्म रिलीज हुई लेकिन उसने भी कोई कमाल नहीं किया। दर्शकों के लिए फिल्म तरसती नजर आई।
लेकिन आपको बता दें की कुछ ही दिनों में छत्तीसगढ़ी सिनेमा में धमाल मचने वाला है, क्योंकि दिग्गज निर्देशकों की फिल्में अप्रैल और मई महीने में रिलीज होने वाली है जिनमें 19 अप्रैल को निर्देशक प्रणव झा की छत्तीसगढ़ी फिल्म बीए फाइनल ईयर रिलीज होगी। इस फिल्म के गीतों ने खूब प्रशंसा हासिल की साथ ही फिल्म के ट्रेलर को देखकर एक नयापन दर्शकों ने महसूस किया। ट्रेलर देखकर लोगों ने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ी फिल्म में साउथ इंडियन और छत्तीसगढ़ी भाषा का बेहतरीन समावेश किया गया है। फिल्म के गीत और ट्रेलर को लोगों ने खासा पसंद किया है।

इसी तरह 24 मई को दिग्गज निर्देशक सतीश जैन की फिल्म मोर छइयां भुइयां 2 भी आ रही है जिसे लेकर उत्साह का माहौल तो पिछले कई महीनो से है, लेकिन फिल्म के गीत जब रिलीज हुए तो वह उत्साह चरम पर पहुंच चुका है और लोगों को 24 मई का इंतजार है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस फिल्म में मोर छइयां भुइयां का वह गीत भी है जो खूब वायरल हुआ था जिसके बोल हैं “टूरी आइसक्रीम खाके फरार हो होगे जी” बहरहाल इन फिल्मों को आंधी और तूफान इसलिए कहा गया है क्योंकि इन फिल्मों को यह संज्ञा देने वाले छत्तीसगढ़ी फिल्मों के एक जानकार हैं, उन्होंने अपना नाम न छापने की शर्त पर इस खबर को लगाने की अनुमति दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के 20 वर्षों के सफर को देखा है, जाना है और समझा है तभी उन्होंने यह बातें कहीं। उनका यह भी कहना है कि यह फिल्में जरूर छत्तीसगढ़ में कीर्तिमान रचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *