अनुराधा पौडवाल और जावेद अली के स्वर से सजी हिंदी फिल्म “मेरी मां कर्मा” 5 अप्रैल को होगी रिलीज
संझा बिहनिया….. पॉपकॉर्न फिल्म प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई फिल्म मेरी मां कर्मा 5 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का उद्देश्य दर्शकों के सामने भक्त माता कर्मा के साहस, दृढ़ संकल्प और करुणा के गुणों को उजागर करना है। यह फिल्म न केवल माता कर्मा के अनुयायियों के लिए है बल्कि उन सभी के लिए एक प्रेरक और भावनात्मक कहानी इसमें देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्माता डी एन साहू और यूके साहू हैं, इसके निर्देशक मृत्युंजय सिंह है, फिल्म की कहानी कौस्टेन साहू ने लिखी है जिन्होंने कपिल शर्मा शो एपिसोड को भी लिखे हैं। फिल्म में पहली बार कोई फीमेल सिनेमैटोग्राफर है जिनका नाम है आरुषि बागेश्वर। फिल्म के गीतों को स्वर से सजाया है अनुराधा पौडवाल और जावेद अली ने।
फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रेस क्लब रायपुर पहुंचे शील वर्मा और कुकीज स्वाइन ने बताया कि इस फिल्म में अद्भुत लोक देवी भक्ति माता कर्मा के जीवन और विरासत को बहुत ही बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म में छत्तीसगढ़ से सुमित्रा साहू, ओंकार दास मानिकपुरी समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में भक्त माता कर्मा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कुकीज स्वाइन मूलत उड़ीसा से बिलॉन्ग करती हैं लेकिन जब उन्होंने भक्त माता कर्मा की कहानी सुनी तो उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि भक्त माता कर्मा के सीन को पढ़ते समय उनके आंसू निकल आते थे क्योंकि वह सीन इतने मार्मिक और दिल को छू लेने वाले होते थे। 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली पॉपकॉर्न फिल्म प्रोडक्शन के बेनर तले बनी मेरी मां कर्मा के ट्रेलर और टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है उम्मीद है की फिल्म को भी दर्शक उतना ही प्यार और दुलार देंगे।

