कला जगत

इस नवरात्रि रिलीज हो रहा है विशेष गीत, बलूचिस्तान में स्थित मां हिंगलाज देवी को समर्पित, एमडी एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति “बड़ दुरिहा हावय तोर गांव”

SANJHA BIHANIYA…. इस नवरात्रि एमडी एंटरटेनमेंट ऐसा भक्ति गीत लेकर आ रहा है जो कई मामलों में खास है। सबसे पहले तो यह गीत माता हिंगलाज देवी को समर्पित है। बता दें कि माता हिंगलाज देवी का मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित है जिसे नानी का मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर का इतिहास भी रोमांचक है।
एमडी एंटरटेनमेंट द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर देवी गीतों का निर्माण किया जाता है इसी कड़ी में इस बार पाकिस्तान में विराजी मां हिंगलाज पर एक गीत का निर्माण किया गया है जिसे स्वर से सजाया है स्वर सम्राट दुकालू यादव ने। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि इस गीत को शूट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि इसमें हिंदुस्तान से पाकिस्तान तक की यात्रा का वर्णन है।

उन्होंने बताया की शूटिंग के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नया रायपुर समेत 4 से 5 गांव में शूट किया गया। इस गीत की रचना दयालु उस्ताद ने की है, अभिनय पक्ष में दिनेश साहू, पूजा वर्मा, मास्टर राम, बेबी कुक्कू देवांगन और चंचल देवांगन नजर आएंगे।

“बड़ दुरिहा हावय तोर गांव” शीर्षक के इस गीत की रिकॉर्डिंग स्वरांजलि स्टूडियो में की गई है जिसे संगीतबध्द भी दुकालू यादव ने ही किया है। गीत में तकनीकी पक्ष संभाला है डीओपी तामेश्वर देव ने और कोरियोग्राफर सतीश साहू ने। उल्लेखनीय है कि इस गीत में भक्तों को मां हिंगलाज देवी के दर्शन भी होंगे और संभवत सबसे पहले इस गीत को एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *