प्रदेश

Chhattisgarh: कोरोना के रोकथाम एवं उपचार में नहीं होगी फंड की कोई कमी: सीएम

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) सीएम भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं प्रबंधन को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण में तेजी आई है, जो चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि इसकी रोकथाम एवं इलाज के लिए सभी आवश्यक उपाय एवं प्रबंध किया जा रहा है। सीएम बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। इसके लिए उन्होंने जिलों को आवश्यकतानुसार राशि जारी करने के भी निर्देश दिए।

सीएम बघेल ने कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए (Chhattisgarh) कोविड सेंटर, जिला अस्पतालों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी आवश्यक प्रबंध किए जाने की जरूरत है, ताकि रायपुर स्थित एम्स एवं मेडिकल कालेजों के अस्पतालों में मरीजों की अत्यधिक संख्या को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों के लक्षण एवं उनकी स्वास्थ्यगत स्थिति को ध्यान में रखते हुए इलाज के लिए कोविड सेंटर एवं अस्पतालों में भर्ती किया जाना चाहिए।

(Chhattisgarh) कोरोना संक्रमित परन्तु सामान्य स्थिति वाले मरीजों का इलाज कोविड सेंटर एवं जिला एवं ब्लाक स्तरीय अस्पतालों, होम आइसोलेशन में किए जाने से डेडिकेटेड अस्पतालों, मेडिकल कालेजों एवं एम्स में गंभीर स्थिति वाले मरीजों का सहजता से इलाज हो सकेगा। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनकी केटेगरी का निर्धारण तथा इलाज के लिए रिफर करने हेतु सेंट्रल रेफरल सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *