प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10310 नए मरीजों की पुष्टि, रायपुर में भी 3302 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में आज कोरोना के 10310 नए मरीज सामने आए है। वहीं 2609 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 53 मरीज की मौत हो गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3302, दुर्ग से 1664, राजनांदगांव से 873, बिलासपुर से 600, बलौदाबाजार से 427, महासमुंद से 407, बालोद से 316, बेमेतरा से 308, कोरबा से 269, कवर्धा से 250, सरगुजा से 240, धमतरी से 219, जाजंगीर-चांपा से 171, जशपुर से 167, गरियाबंद से 155, रायगढ़ से 153, कांकेर से 139, मुंगेली एवं कोरिया से 117-117, बलरामपुर से 87, बस्तर से 68, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 52, नारायणपुर से 19, सुकमा से 16, दंतेवाड़ा से 14, कोंडागांव से 12, बीजापुर से 6 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 96 हजार 579 हो गई है। जिसमें से 58883 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 33 हजार 227 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4469 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *