बिलासपुर के वार्ड नंबर 13 के कार्यालय में हो रहा है शासन प्रशासन की योजनाओं का विधिवत क्रियान्वयन
SANJHA BIHANIYA…शासन प्रशासन की प्रमुख योजनाएं जानकारी के अभाव में लोगों तक नहीं पहुंच पाती है जिसके चलते वे उन योजनाओं से वंचित हो जाते हैं जो उनके लिए ही बनाई गई हैं , ऐसे ही योजनाओं को एक ही छत के नीचे सभी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं बिलासपुर के वार्ड नंबर 13 के पार्षद श्याम भाई पटेल ,
उन्होंने बताया कि वार्ड कार्यालय में वे स्वयं उपस्थित रहकर इन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाते हैं एवं यही से वे लोगों को वैक्सीनेट भी करवा रहे हैं साथ ही बूस्टर डोज के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

