Chhattisgarh: रायपुर में 10 दिन के लिए 9 अप्रैल से संपूर्ण लाकडाउन
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) रायपुर से लाकडाउन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक संपूर्ण लाकडाउन रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर एस भारतीदासन पत्रकार वार्ता कर विस्तार से गाइडलाइन जारी कर दी है।
लाकडाउन के दौरान सभी गतिविधियां बन्द रहेगी। (Chhattisgarh) केवल अस्पताल, दवाई दुकान एवंr पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। अधिकारियों के मुताबिक इस बार लाकडाउन सख्त होगा। किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
पेट्रोल पंप में भी सामान्य लोगों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। वहीं दूध बांटने के लिए सिर्फ दो घंटे की छूट दी जाएगी। सुबह एवं शाम दूध बांटने की इजाजत होगी। और किसी भी चीजों की छूट नहीं होगी।
(Chhattisgarh) सरकारी वाहन, एंबुलेंस के आलावा आटो में 2 लोग ही सवारी कर सकेंगे। लाकडाउन के दौरान किसी तरह की व्यापारिक गतिविधियां संचालित नहीं होगी। सब्जी, किराना एवं अन्य कोई दुकान नहीं खुलेगा।

