फिर चला स्वर सम्राट दुकालू यादव का जादू ,चारों तरफ गूंज रहा झकानना
sanjha bihaniya…हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के पावन पर्व पर गीतों की श्रृंखला में स्वर सम्राट दुकालू यादव की आवाज से सजा गीत झकानना ही चारों तरफ सुनाई दे रहा है, इस गीत को लिखा है अशोक तिवारी ने।
यह गीत सुनने में जितना कर्णप्रिय है उतना ही देखने में अच्छा भी लगता है, झकानना में सुपरस्टार मन कुरैशी और काजल सोनबेर के अभिनय की भी तारीफ हुई, पहली बार होली के पर्व पर स्थानीय ओटीटी प्लेटफॉर्म मोर माटी में रिलीज हुआ गीत सबको पीछे छोड़ रहा है। होली में और भी गीत रिलीज हुए हैं लेकिन झकानना काफी पसंद किया जा रहा है। जिसका कारण दुकालू यादव की आवाज ही है। साथ ही इसका फिल्मांकन भी बेहतरीन तरीके से किया गया है।
इस दौरान अन्य गीत भी देखने को मिले जिसमें लंबे समय से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय रहे अभिनेता कोरस की लाइनों में लिप्सिंग करते नजर आ रहे हैं, साथ ही अभिनेत्री अपनी लाइन में लिप्सिंग ही नहीं कर रही है, ऐसे में गीत को देखा जरूर जा सकता है लेकिन लाइक्स के वांदे हो जाते हैं।

