कला जगत

होली मिलन समारोह में जमकर थिरके कलाकार, उड़ाए रंग और गुलाल

sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों का होली मिलन समारोह बीते दिनों अजय सहाय फिल्म सिटी जोरा में संपन्न हुआ, जहां कलाकार बड़ी संख्या में एकत्र हुए और फाग गीतों पर झूमते हुए रंग गुलाल उड़ाए
इस मौके पर विशेष रूप से पधारे पूर्व एडीजी राजीव श्रीवास्तव ने कलाकारों की हौसला अफजाई की, कार्यक्रम में पहुंचे कलाकार योगेश अग्रवाल ने अमिताभ बच्चन के गीतों को गाकर शमा बांध दिया, शाम 4:00 बजे से शुरू हुए इस होली मिलन समारोह का रंग रात 8:00 बजे तक बरकरार रहा,

 

इस मौके पर निर्माता निर्देशक मनोज वर्मा, अनुपम वर्मा, अलक राय, संतोष जैन, लकी रंगशाही, दिनेश साहू, दिलीप नामपल्लीवार,नेहा पटेल, वर्षा बर्मन, नितेश लहरी, अरुण बागडे समेत बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।इस मौके पर आयोजकों द्वारा पधारे कलाकारों के लिए स्वल्पाहार के साथ आइसक्रीम की व्यवस्था भी की गई, सभी कलाकारों ने अभिनेता अजय सहाय का धन्यवाद दिया क्योंकि कलाकारों के हित और मनोरंजन का हमेशा अजय सहाय जी द्वारा ध्यान रखा जाता है। इस मौके पर पूरे कार्यक्रम को कोऑर्डिनेटर कर रहे पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार अलग ही गेटअप में नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *