कला जगत

पारंपरिक लोकगीत अटकन मटकन दही चटाका को नए अंदाज में लेकर आई मीरा साहू, भोजपुरी सिंगर ने भी दी है आवाज

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी का पारंपरिक लोकगीत अटकन मटकन दही चटाका सभी ने सुना होगा लेकिन अब इसे नए अंदाज में सुनने को हो जाइए तैयार, गायिका मीरा साहू और भोजपुरी सिंगर रितिक शर्मा की जोड़ी ने इस पारंपरिक गीत को नया रूप देने की कोशिश की है , आपको यह जरूर पसंद आएगा, मीरा ने बताया कि इस गीत की रचना उन्होंने स्वयं की है और इसमें बचपन के प्यार का बखान भी है

इस गीत को बनाने में उन्होंने भोजपुरी गायक रितिक शर्मा की मदद भी ली है , पहली बार छत्तीसगढ़ी गीत गाते हुए रितिक ने काफी प्रसन्नता जाहिर की, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी के शब्द बहुत मीठे हैं , इन्हें गाते हुए उन्हें जरा भी नहीं लगा कि यह शब्द भोजपुरी से अलग है , मीरा ने बताया कि अभी इसे यह ये मोर जोही रे के नाम से रिलीज किया गया है , जल्द ही इसका वीडियो भी बनाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *