कला जगत

छत्तीसगढ़ी रामायण राम के लीला शुरू होगी 10 अप्रैल से , प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाकारों की जमी भीड़

SANJHA BIHANIYA…रायपुर प्रेस क्लब में आज छत्तीसगढ़ी रामायण राम के लीला के कलाकारों और टीम के सदस्यों ने पत्रकारों से जानकारी साझा की, जिनमें मुख्य रुप से कथा पटकथा और संवाद लिख रहे अशोक तिवारी ने जानकारी दी कि लेखनी लगातार जारी है और 10 अप्रैल को शूटिंग प्रारंभ होगी ,

छत्तीसगढ़ी रामायण से जुड़े वरिष्ठ अभिनेता योगेश अग्रवाल ने पूरी रूपरेखा पत्रकारों के सामने रखी, वहीं निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि यह ऐतिहासिक कार्य बिना जन सहयोग के संभव नहीं है, उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग रामेश्वरम , अयोध्या सहित छत्तीसगढ़ के राम वन पथ गमन में की जाएगी ,

पत्रकार वार्ता में डी.एस.नाग , दिनेश साहू, दीपिका सिंह डॉली,विक्रम राज, अखिलेश वर्मा, श्रीमती वाणी , सुधा जांगड़े, डोमार ठाकुर, भानुमति कोसरे, किशोर जाटव , श्रेया श्रीवास, रानू पाटिल , सोनी कुरे, भानु सिन्हा , सुरेश साहू, सोनू विभार , विनिता नशीनें, धर्मेन्द्र सोनी , नीरज गुप्ता , प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु जी समेत बड़ी संख्या में कलाकार और पत्रकार शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *