हमर सगा

एक ठेठ छत्तीसगढ़िया कलाकार दिलेश साहू, मई महीने में करेंगे धमाल

SANJHA BIHANIYA…अपने आप में ठेठ छत्तीसगढ़ियापन लिये सभी से सहजता से पेश आने वाले कलाकार दिलेश साहू ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाई है ,

लव दीवाना और मोर जोड़ीदार जैसी फिल्मों में पब्लिक ने उन्हें बेहद पसंद किया ,

शायद इसीलिए उनके अभिनय से प्रभावित होकर इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक सतीश जैन ने अपनी फिल्म में उन्हें कास्ट किया,

कहते हैं कि सतीश जैन की फिल्म में जो हीरो बनता है वह रुपहले पर्दे का सितारा जरूर बनता है, दिलेश को भी यह मौका आखिर मिल ही गया वह सतीश जी की फिल्म “चल हट कोनो देख लिही” में नजर आने वाले हैं ,

यह फिल्म मई महीने में रिलीज होगी, इस फिल्म को लेकर दिलेश काफी उत्साहित हैं , उन्होंने सतीश जी का धन्यवाद दिया और कहा कि उनसे जो कुछ सीखा वह किसी विश्वविद्यालय से कम नहीं रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *