सनिमा

एक्शन और मारधाड़ में उलझी प्रेमयुद्ध , दर्शकों के लिए मसाला के नाम पर कुछ नहीं परोस पाए

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…बहुप्रतीक्षित फिल्म, सॉरी छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमयुद्ध अपने टाइटल के साथ जरा भी न्याय नहीं कर पाई, इस फिल्म में सिवाय एक्शन के कुछ भी अच्छा नजर नहीं आया, हीरो के बजाय साइड हीरो को निर्देशक की ज्यादा तवज्जो मिली लेकिन वह भी पोकता नजर आया , जबरदस्ती ठूँसी कॉमेडी लोगों को हंसा नहीं पाई,

फिल्म में हीरो अपनी बहन को तलाशते रहा लेकिन वह भी आखरी में क्लियर हुआ, आखिरी में पता चला कि फिल्म प्रेमयुद्ध नहीं बल्कि मानव तस्करी पर आधारित है,

विलेन के हर इंट्री पर इतनी ज्यादा टेक्निकल ट्रीटमेंट हीरो को कमजोर करता है , हीरोइन का हर जगह अचानक आ जाना एक ससपेंस बताता रहा लेकिन उनका जेंडर उन्हें माफ करता रहा,

एक्शन की बात करें तो जबरदस्ती ठूंसा हुआ एक्शन नजर आया, हीरो को इतनी भयंकर चोट लगने के बाद भी वह अगले सीन में तरोताजा नजर आता रहा जो गले से उतरता नहीं,

गानों की बात करें तो कोई भी गाना कर्णप्रिय नहीं है , कॉमेडी भी जबरदस्ती है हंसने के लिए मजबूर करते हुए सीन उबाऊ हैं , कुल मिलाकर फिल्म के शीर्षक फिल्म की कहानी से मैच नहीं करते तो दर्शक उसे कैसे पसंद करें यह कौन बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *