corona : प्रदेश में 24 घंटा में सामने आए कोरोना के 10521 नए केस, रायपुर में भी 2833 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में 24 घंटा में कोरोना (corona) के 10521 नए मरीज मिले है। वहीं 5707 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 82 मरीजों की मौत हो गई।
जो कोरोना (corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 2833, दुर्ग से 1650, राजनांदगांव से 759, बिलासपुर से 624, कोरबा से 455, बलौदाबाजार से 403, महासमुंद से 354, जांजगीर-चांपा से 329, गरियाबंद से 298, बालोद से 282, रायगढ़ से 273, धमतरी से 257, जशपुर से 255, सरगुजा से 249, बेमेतरा से 229, कबीरधाम से 215, मुंगेली से 207, कांकेर से 198, सूरजपुर से 161, बस्तर से 131, कोरिया से 109, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 85, बलरामपुर से 53, कोंडागांव से 45, दंतेवाड़ा से 41, नारायणपुर से 11, सुकमा से 7, बीजापुर से 3 मरीज शामिल है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 4 लाख 43 हजार 297 हो गई है। जिसमें से 90277 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 48 हजार 121 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पतास से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4899 संक्रमितों की मौत हो गई है।

