राष्ट्रीय

corona : देश में बीते 24 घंटा में सामने आए कोरोना के 1 लाख 68 हजार 912 नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में 24 घंटा में कोरोना (corona) के 1 लाख 68 हजार 912 नए मरीज मिले है। वहीं 75086 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 904 मरीजों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गई है। जिसमें से 12 लाख 01 हजार 009 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 21 लाख 56 हजार 529 मरीजों ने कोरोना (corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 70 हजार 179 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *