प्रदेश

Chhattisgarh: भाजपा की विचारधारा को और मजबूत करना हम सबका लक्ष्य : कौशिक

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा के 41वें स्थापना के दिवस पर बिल्हा के सिरीगिट्टी मंडल में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों का पुण्य है कि भाजपा शून्य से शिखर की ओर है। समाज में अंत्योदय की स्थापना के लिये हम और सहभागी बनें। इस दिशा में हम सबको मजबूती से कार्य करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि (Chhattisgarh) स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी मंडल में पार्टी के तय कार्यक्रम होने है। स्थापना दिवस के पुनीत अवसर हमें विजय छत्तीसगढ़ के अभियान में अभी जुट जाने की जरूरत है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के महात्वपूर्ण कार्यक्रम केंद्रीय संगठन ने तय किया है। हम सबको कोविड नियमों का पालन करके अभियान में जुटना होगा। इस समय पर कोविड पर अंकुश लगाने के लिये हर कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभायें। इसके लिये काम करने की जरूरत है।

(Chhattisgarh) नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत आधार है। पार्टी के तय अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के निवास पर नामपट्टिका लगाने का महात्वपूर्ण कार्यक्रम चल जा रहा है। इस तरह का मर्मस्पर्शी अभियान हमारी पार्टी में चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 13 व 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की जंयती पर समरसता दिवस का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *