प्रदेश

Chhattisgarh: भाजपा ने किया सैनिकों व पूर्व सैनिकों का सम्मान

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व भाजपा नेताओं ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में देश की रक्षा में लगे हुए हमारे सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया।

(Chhattisgarh) इस सम्मान समारोह में भागवत सिंह तोमर जी (सेवानिवृत्त सैनिक,राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त) यशवंत सिन्हा जी (20 वीं बटालियन महासमुंद,पुलिस पुरष्कार) इकराम यादव जी (नारायणपुर में पदस्थ,प्लाटून कमान्डर),कमला प्रसाद जी (सेवा निवृत्त सैनिक) को सम्मानित किया गया।

इस सम्मान कार्यक्रम में (Chhattisgarh) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल साहू, आईटी सेल प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के, कार्यक्रम प्रभारी राहुल राव, भाजपा माना मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती उर्मिला चौहान नरेश पिल्लै,युवा मोर्चा, अमलेश कुमार सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *