कला जगत

Chhattisgarh: मुझे अवार्ड मिलना राज्य के सभी डांसर भाई-बहनों का सम्मान, बीस सालों की मेहनत रंग लाई- चंदन दीप

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) विगत दिनों सम्पन्न हुए अवार्ड फंक्शन में बेस्ट नृत्य निर्देशक का अवार्ड मिला छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने माने कोरियोग्राफर चन्दन दीप को। इस अवार्ड मिलने की खुशी उन्होंने अपने डांसर साथियों के साथ साझा की।

उन्होंने कहा कि यह अवार्ड मुझे प्रदान करने के लिए आयोजन समिति का धन्यवाद जो उन्होंने मुझे इस लायक समझा, उन्होंने इस सम्मान के लिए अपने डांसर साथियो को भी साधुवाद दिया और कहा कि हम तो सिर्फ स्टेप बताते है लेकिन करते वे लोग है , (Chhattisgarh)  पर्दे पर दर्शक उन्ही को देखते है और अवार्ड मुझे मिला , इसके सही हकदार वे डांसर भाई बहन है जो कभी कभी तो भूखे पेट ही पूरा गाना शूट करते है,

(Chhattisgarh) चंदन ने अपनी आगामी फिल्म “ओह डार्लिंग प्यार झुकता नहीं” के बारे में बताया कि इस फिल्म में भी उन्होंने और उनके साथियों ने खूब मेहनत की है जो जल्द ही नजर आयेगी, उस फिल्म के निर्देशक प्रणव झा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *