Corona: देश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 11 हजार से ज्यादा नए मरीज
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11610 नए मरीज पाए गए है। वहीं 11833 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 100 मरीजों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 09 लाख 37 हजार 320 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 36 हजार 549 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 06 लाख 44 हजार 858 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 55 हजार 913 मरीजों की मौत हो चुकी है।

