प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 250 नए मरीज, रायपुर में भी 59 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 250 नए मरीज सामने आए है। वहीं 261 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 5 मरीजों की जान चली गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 63, रायपुर से 59, राजनांदगांव से 20, रायगढ़ से 14, सरगुजा ले 13, सूरजपुर, धमतरी एवं बिलासपुर से 9-9, महासमुंद से 8, कोरबा से 7, कांकेर, बस्तर, बलरामपुर एवं बेमेतरा से 4-4, गरियाबंद से 3, बालोद, मुंगेली एवं कोरिया से 2-2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 09 हजार 623 हो गई है। जिसमें से 2505 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 02 हजार 935 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3783 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *