chhattisgarh में अब 52 लघु वनोपजों की होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी
रायपुर। (chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 31 से बढ़ाकर 38 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने के साथ-साथ संघ द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अंतर्गत 14 लघु वनोपजों की खरीदी का अहम निर्णय लिया गया है।
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग दो वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है।
गौरतलब है कि (chhattisgarh) राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 31 से बढ़ाए गए 38 लघु वनोपजों में से 7 नवीन लघु वनोपज कुसुमी बीज, रीठा फल(सूखा), शिकाकाई फल्ली(सूखा), सतावर जड(सूखा), काजू गुठली, मालकांगनी बीज तथा माहुल पत्ता को शामिल किया गया है।
निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें कुसुमी बीज 23 रूपए, रीठा फल(सूखा) 14 रूपए, शिकाकाई फल्ली(सूखा) 50 रूपए, सतावर जड(सूखा) 107 रूपए़, काजू गुठली 90 रूपए, मालकांगनी बीज 100 रूपए तथा माहुल पत्ता 15 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी।
(chhattisgarh) इसी तरह संघ द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 लघु वनोपजों पलास (फूल), सफेद मूसली (सूखा), इंद्रजौ, पताल कुम्हड़ा, कुटज, अश्वगंधा, आंवला (कच्चा), सवई घास, कांटा झाडू, तिखुर, बीहन लाख-कुसुमी, बीहन लाख-रंगीनी, बेल (कच्चा) तथा जामुन (कच्चा) की खरीदी की जाएगी।

