Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल कल से बस्तर संभाग के दौरे पर
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) सीएम भूपेश बघेल कल से बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। वे 9 एवं 10 जनवरी को नारायणपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे नारायणपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम बघेल 9 जनवरी को रायपुर से सुबह 10.45 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे नारायणपुर जिले के केरलापाल पहुंचेंगे, जहां सीएम बघेल आदर्श गौठान का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद सीएम बघेल दोपहर 12.55 बजे केन्द्रीय विद्यालय परिसर, गरांजी नारायणपुर का अवलोकन करेंगे। (Chhattisgarh) वहीं 1.40 बजे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण -भूमिपूजन एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे।
(Chhattisgarh) सीएम बघेल दोपहर 3.55 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई का अवलोकन करने के बाद शाम 4 बजे पुलिस पेट्रोल पंप नारायणपुर का लोकार्पण करेंगे। वे शाम 4.45 बजे रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

