Chhattisgarh: एनसीपी के वरिष्ठ नेता नीलकंठ त्रिपाठी ने किया सुप्रिया सुले से मुलाकात
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं में उर्जा उत्पन्न करने के लिए एनसीपी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता नीलकंठ त्रिपाठी आला हाईकमान से लगातार बैठक कर रहे हैं।
टेकराम देवांगन ने बताया कि श्री त्रिपाठी जी छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आगामी चुनाव एवं संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी के हाईकमान के पास लगातार बैठक कर रहे हैं। पूर्व में प्रफुल्ल पटेल के निवास में बैठक कर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक विचारधारा से अवगत कराया और उन्हें छत्तीसगढ़ आगमन के लिए आमंत्रित किया,
ताकि प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तीसरा स्तंभ बनकर मजबूती से चुनावी मैदान में उतरे और इसी विषय में लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट देकर प्रदेश आगमन के लिए आमंत्रित किया।
(Chhattisgarh) नीलकंठ त्रिपाठी ने महाराष्ट्र के गृह लोक निर्माण मंत्री जितेंद्र अवार्ड से मिलकर उन्हें भी प्रदेश आगमन के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता नीलकंठ त्रिपाठी पार्टी को ऊपर लेबल तक ले जाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं। पार्टी के आला हाईकमान के साथ लगातार बैठक भी कर रहे हैं,आने वाले चुनाव की तैयारी एनसीपी अभी से प्रारंभ कर दी है।

