प्रदेश

dhamtari: प्रेमी से शादी करने परिवार के मना करने पर युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

धमतरी। (dhamtari) प्रेमी से शादी करने से मना करने पर एक युवती ने गंगरेल बांध में छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की, जिसे आसपास के लोगों ने अपनी जान पर खेलकर युवती की जान बचाई और इसकी सूचना रुद्री पुलिस को दी।

(dhamtari) मौके पर पहुँची पुलिस ने युवती को समझाकर परिजन को सौंप दिया। रुद्री थाना प्रभारी युगल किशोर नाग ने बताया कि ग्राम शकरवारा निवासी 23 वर्षीय यशोदा ध्रुव अपने मौसा मौसी के घर अर्जुनी में रहती है।

वहां युवती पहले एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था, जिसका अब तलाक हो गया है। अब युवती का प्रेम प्रसंग उनके बुआ के बेटे के साथ चल रहा है और उससे शादी करना चाहती है, (dhamtari)लेकिन युवती के माता पिता इस शादी के लिए मना कर रहे है। जिससे नाराज युवती आज गंगरेल पहुँची और अंगारमोती मंदिर के पास बांध में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *