Corona: छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में मिले कोरोना के 953 नए मरीज, राजधानी में भी 128 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 953 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1034 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 128, दुर्ग 84, जांजगीर-चांपा से 82, रायगढ़ से 81, राजनांदगांव से 73, कोरबा से 55, बिलासपुर से 52, बालोद से 48, सरगुजा से 41, महासमुंद से 38, कोरिया से 37, धमतरी से 32, सूरजपुर से 30, जशपुर से 23, बलरामपुर एवं कबीरधाम से 22-22 मरीज शामिल है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 67 हजार 219 हो गया है। जिसमें से 16558 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 47 हजार 480 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3181 लोगों की मौत हो गई है।

