कचरा बोदरा पहुंची रायपुर , जसबीर कोमल की फिल्म की शूटिंग में हुई शामिल
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अपनी कॉमेडी से छाप छोड़ने वाली जोड़ी कचरा बोदरा यानी उर्वशी साहू और उपासना वैष्णव ने भी जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म में हिस्सा लिया, बता दें कि जसबीर कोमल छत्तीसगढ़ी फिल्म मौला उहिच लड़की चाही बात खतम बना रहे हैं जिसमें कचरा बोदरा कॉमेडी करती नजर आएंगी
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राकेश यादव और डॉली हैं साथ में योगेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सोनी, श्रीराम साहू ,ओमकार चौहान समेत कई कलाकार नजर आएंगे
इस फिल्म की शूटिंग गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से प्रारंभ हुई है और लगातार चल रही है, फिल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि उर्वशी और उपासना की कॉमेडी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी , साथ ही एक प्रेम कहानी भी फिल्म में चलती है और भी कई ताने-बाने इस फिल्म में नजर आएंगे।

