रायपुर गरियाबंद मार्ग हुआ बंद , भारी वर्षा के कारण जिला प्रशासन ने घोषित किया हाई अलर्ट
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…3 दिनों से प्रदेश में हो रही भारी बरसात के चलते रायपुर से गरियाबंद जाने वाली सड़क को बाधित कर दिया गया है, बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ चुका है और मुख्य मार्ग तक बारिश का पानी पहुंच चुका है जिसके चलते आवागमन अवरुद्ध हो चुका है
जिले के कलेक्टर ने बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा किया और रायपुर से गरियाबंद जाने वाली सड़क को बंद करने का आदेश दिया, यह आवागमन तब तक बंद रहेगा जब तक जलस्तर नीचे नहीं चला जाता, मौसम विभाग के अधिकारियों ने अभी 2 दिन और भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

