Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 4328 नए केस , अब तक 103 संक्रमितों ने तोड़ा दम
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4328 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 9631 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 103 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ से 283, रायपुर से 260, बलौदाबाजार से 199, जांजगीर-चांपा से 315, सूरजपुर से 187, सरगुजा से 390, कोरबा से 182, मुंगेली से 115, बलरामपुर से 345, बिलासपुर से 148, जशपुर से 219, कोरिया से 302, महासमुंद से 125, कांकेर से 115, दुर्ग से 140, बस्तर से 116, राजनांदगांव से 55, गरियाबंद से 76, बालोद से 127, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 155, कबीरधाम से 66, धमतरी से 97, बेमेतरा से 45, कोंडागांव से 83, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 40, बीजापुर से 29, नारायणपुर से 37 नए मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 9 लाख 45 हजार 654 हो गई है। जिसमें से 70 हजार 540 एक्टिव मामला है। वहीं 8 लाख 62 हजार 660 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 12494 मरीजों की मौत हो गई है।

