प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में आज पाए गए कोरोना के 9121 नए मरीज, 195 मरीजों ने गंवाई जान

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में गुरुवार को कोरोना (Corona) के 9121 नए मरीज मिले है। वहीं 12274 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 195 संक्रमितों की जान चली गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ से 721, रायपुर से 655, बलौदाबाजार से 622, जांजगीर-चांपा से 583, सूरजपुर से 535, सरगुजा से 472, कोरबा से 462, मुंगली से 445, बलरामपुर से 426, बिलासपुर से 433, जशपुर से 394, कोरिया से 383, महासमुंद से 296, कांकेर से 295, दुर्ग से 278, बस्तर से 267, राजनांदगांव से 252, गरियाबंद से 251, बालोद से 250, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 230, कबीरधाम से 220, धमतरी से 196, बेमेतरा से 144, कोंडागांव से 100, दंतेवाड़ा से 69, सुकमा से 59, बीजापुर से 49, नारायणपुर से 31 नए मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 8 लाख 92 हजार 331 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 19 हजार 450 एक्टिव मामला है। वहीं 7 लाख 61 हजार 592 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 11289 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *