chhattisgarh: वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन 13 को, पंजीयन कराने की तिथि 12 दिसंबर तक बढ़ी
संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए अब तक करीब 57 हजार प्रतिभागियों ने ऑनलाईन पंजीयन कराया है।
पंजीयन की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक की थी, परंतु खिलाड़ियों और लोगों के भारी उत्साह को देखते हुए पंजीयन की तारीख में दो दिन की वृद्धि करते हुए इसे अब 12 दिसंबर तक कर दिया गया है। (chhattisgarh) राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई है।
वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे। (chhattisgarh) प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौडेंगे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे।

