राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में कोरोना के 3.82 लाख से ज्यादा नए मामले, अब तक 3780 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 82 हजार 147 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 38 हजार 439 को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 3780 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 करोड़ 6 लाख 65 हजार 148 हो गया है। जिसमें से 34 लाख 87 हजार 229 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 731 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 26 हजार 188 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *