Corona: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 15785 नए मरीज, 210 मरीजों ने गंवाई जान
संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ में आज कोरोना (Corona) के 15785 नए मरीज सामने आए है। वहीं 11308 को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 210 संक्रमितों की मौत हो गई है।
आज कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले हे, उसमें जांजगीर-चांपा से 1283, बिलासपुर से 1223, रायगढ़ से 1220, कोरबा से 1206, रायपुर से 1008, दुर्ग से 899, बलौदाबाजार से 733, सरगुजा से 697, जशपुर से 633, राजनांदगांव से 626, मुंगेली से 615, धमतरी से 580, कांकेर से 551, महासमुंद से 554, सूरजपुर से 522, कोरिया से 511, कबीरधाम से 463, बालोद से 454, बलरामपुर से 451, कोंडागांव से 302, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 299, गरियाबंद से 298, बेमेतरा से 260, बस्तर से 195, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 45, बीजापुर से 41, नारायणपुर से 38 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 7 लाख 87 हजार 486 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 24 हजार 459 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 53 हजार 542 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 9485 मरीजों की मौत हो गई है।

