BJP: इनडोर स्टेडियम में 20 कोरोना संक्रमितों की मौत से साफ़ हो गया कि प्रदेश सरकार कोरोना रोकने में आधे-अधूरे मन से काम कर रही : संजय
संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रदेश सरकार के उपायों को अपर्याप्त बताया और कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना के ख़िलाफ़ जारी ज़ंग में किस तरह आधे-अधूरे मन से काम कर रही है।
राजधानी के इनडोर स्टेडियम में चार दिनों में ही 20 कोरोना संक्रमितों की मौत से साफ़ हो चला है। (BJP) श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एक तो प्रदेश सरकार ने अपनी वाहवाही कराने के चक्कर में आधी-अधूरी तैयारी और स्टाफ के साथ इनडोर स्टेडियम में कोविड सेंटर शुरू कर दिया और अब ऑक्सीज़न की व्यवस्था करने के बजाय अपनी जान छुड़ाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों ने लो-ऑक्सीज़न लेवल के मरीजों को भर्ती करना ही बंद कर दिया है, यह प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर कलंक है।
भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कई दीग़र बड़े देशों को पछाड़कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मुँह छिपाए बैठे तथाकथित कोरोना प्लेयर्स मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा पाँच लाख से पार पहुँचाने का कृत्य किया है। एक दिन में 15 हज़ार से अधिक संक्रमितों का मिलना प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति का संकेत दे रही है, लेकिन प्रदेश सरकार अब भी इसे लेकर ज़रा भी गंभीर नहीं है।

