Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 222 नए मरीज
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 222 नए मरीज मिले है। वहीं 108 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3 संक्रमितों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 66, दुर्ग से 52, बिलासपुर से 21, सरगुजा से 11, राजनांदगांव से 10, कोरबा से 9, बलौदाबाजार से 8, जशपुर से 7, महासमुंद, जांजगीर-चांपा एवं बस्तर से 6-6, रायगढ़ से 5, कोरिया से 4, धमतरी एवं सूरजपुर से 3-3, कबीरधाम से 2, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कांकेर से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 14 हजार 320 हो गई है। जिसमें से 2820 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 07 हजार 642 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3858 लोगों की मौत हो गई है।

