प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 263 नए मरीज

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 263 नए मरीज मिले है। वहीं 143 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2 मरीजों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 75, दुर्ग से 57, राजनांदगांव से 14, गरियाबंद एवं बिलासपुर से 13-13, कोरिया से 12, सरगुजा से 11, बलौदाबाजार एवं रायगढ़ से 9-9, महासमुंद एवं कोरबा से 8-8, जशपुर से 7, धमतरी एवं बस्तर से 4-4, सूरजपुर एवं बलरामपुर से 3-3, बेमेतरा, कबीरधाम एवं कोंडागांव से 2-2 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 10 हजार 732 हो गया है। जिसमें से 3102 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 03 हजार 835 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3795 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *