कला जगत

Chhattisgarh: कहर” का “तेजा, संक्षिप्त मगर प्रभावशाली किरदार साबित हुआ, लोगों ने की तेजा यानी नितेश के अभिनय की प्रशंसा

संझा बिहनिया रायपुर… ( Chhattisgarh) कोरोना काल के कारण एक लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी फिल्मो का प्रदर्शन शुरू हो गया है। शुरुवाती समय में सिनेमा मालिको ने पुरानी फिल्मों को प्रदर्शित किया पर अब नई फिल्में भी सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है।

इसी कड़ी में विगत दिनों (Chhattisgarh) निर्माता गायत्री राजेश केशरवानी और निर्देशक शिवनरेश केशरवानी की फ़िल्म “एक और लव स्टोरी” व निर्माता सुमीत सोनकर,पुनीत सोनकर व निर्देशक एजाज़ वारसी की फ़िल्म “कहर the hawoc भी प्रदर्शित हुई। दोनों ही फिल्में सिनेमा हॉल में लगी हुई है और दर्शकों का प्यार भी मिला जुला ही मिल रहा है।

“एक और लव स्टोरी” जहां सुपर स्टार मन कुरैशी के अभिनय से सजी एक बड़े बजट की फ़िल्म है वंही “कहर” छोटे बजट की होने के बाद भी कलाकारों से भरी पड़ी है। फिर भी कहर में कोई स्टार कास्ट नही है और (Chhattisgarh) सभी कलाकारों ने ठीक ठाक ही काम किया है। इन्ही कलाकारों में नितेश लहरी ने भी एक पात्र “तेजा” का निभाया है वैसे तो ये पात्र कोई बहुत बड़ा पात्र नही है पर नितेश लहरी ने अपने अभिनय से इस पात्र को एक अलग ही स्थान दे दिया है जो अभिनय के जानकारों व दर्शको को आकर्षित करता है।

सिनेमा हॉल से निकलने के बाद अनायास ही तेजा का पात्र दर्शको के जहन में रह जाता है। अभिनय को समझने वाले जानकार भी नितेश लहरी के अभिनय की तारीफ किये बिना नही रह पा रहे। अगर मैं ये कहूँ की हिंदी फिल्म “सत्या” में जैसे मनोज वाजपेयी ने भीखू मात्रे के रोल में जान डालकर सबको अपनी ओर आकर्षित किया था ठीक वैसे ही नितेश लहरी ने भी कहर में तेजा के साधारण पात्र को अलग तरह से प्रस्तुत कर अपने अभिनय का जलवा दिखाया है तो शायद यह गलत नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *