कला जगत

Chhattisgarh: कौशल उपाध्याय के निर्देशन वाले लव के चकल्लस वेब सीरीज में, प्रेमी जोड़े की है दास्तां

संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) एन.माहि फिल्म के बैनर तले बन रही वेब सीरीज जल्द प्रदर्शित होगी, इस 6 एपिसोड की वेब सीरीज को निर्देशित किया है कौशल उपाध्याय ने। जिसमें मुख्य किरदार के रूप में लक्षित झांझी और जागृति सिन्हा ने काम किया है।

वहीं दूसरे प्रेमी जोड़े के तौर पर अभिनेता अंशुल अवस्थी व नवोदित अभिनेत्री अनुदया चौधरी काम कर रही है। इसके अलावा चरित्र अभिनेता में रजनीश झांझी, अनिल शर्मा, कौशल कुमार उपाध्याय, दीपा, निखिल साहू व अमित शर्मा जी है,

(Chhattisgarh) सीरीज के सिनेमाटोग्राफर रजत सिंह राजपूत, एडिटर मनीष मानिकपुरी है, मैकअप रूपा दवे ने किया है, वहीं इसके स्टोरी और स्क्रीनप्ले राइटर के रूप में अंशुल अवस्थी ने काम किया है।

(Chhattisgarh) सीरीज में डायलॉग निखिल साहू ने इस सीरीज को मोहित साहू जी ने प्रोड्यूस किया है जो बहुत ही जल्द छत्तीसगढ़ की पहली ओटीटी प्लेटफार्म n.mahi films में स्ट्रीम किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *