Corona: देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 11427 नए मामले, पढ़िए
संझा बिहनिया नईदिल्ली। (corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11427 नए मरीज मिले है। वहीं 11858 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 118 संक्रमितों की जान चली गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक (corona) देश में कोरोना संक्रमण के मामला 1,07,57,610 हो गया है। जिसमें से 1,68,235 एक्टिव मामला है।
वहीं (corona) 1,04,34,983 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1,54,392 लोगों की मौत हो गई है।

