Corona: प्रदेश में आज सामने आए कोरोना के 1050 नए मरीज, 7 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 1050 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 957 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (Corona) जबकि इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई है।
आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, (Corona) उसमें रायपुर से 153, दुर्ग से 130, राजनांदगांव से 94, बालोद से 39, बेमेतरा से 15, कवर्धा से 9, धमतरी से 43, बलौदाबाजार से 28, महासमुंद से 43, गरियाबंद से 5, बिलासपुर से 113, रायगढ़ से 57, कोरबा से 34, जांजगीर से 46, मुंगेली से 13, जीपीएम से 11, सरगुजा से 55, कोरिया से 46, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 17, जशपुर से 29, बस्तर से 6, कोंडगांव से 12 मरीज शामिल हैं।

