प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1147 नए केस, राजधानी में भी 140 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में आज कोरोना (corona) के 1147 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1170 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 10 संक्रमितों की मौत हो गई है।

आज जो कोरोना (corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 140, दुर्ग से 139, बिलासपुर से 89, राजनांदगांव से 77, जांजगीर-चांपा से 75, रायगढ़ से 61, कोरबा से 55, सरगुजा एवं कोरिया से 52-52, बालोद से 51, बलौदाबाजार से 50, महासमुंद से 43, धमतरी से 41, बेमेतरा से 33, जशपुर से 32, सूरजपुर से 29, कांकेर से 26, बलरामपुर से 20, मुंगेली से 18, गरियाबंद से 12 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला 2 लाख 83 हजार 515 हो गया है। जिसमें से 9766 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 70 हजार 337 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3412 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *