प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए 153 नए मरीज, रायपुर में भी 38 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 153 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 122 संक्रमित को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 38, दुर्ग से 32, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से 9, कोरिया से 8, धमतरी एवं महासमुंद से 7-7, राजनांदगांव से 5, गरियाबंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा एवं कांकेर से 3-3, बेमेतरा, बस्तर एवं दंतेवाड़ा से 2-2 मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 10 हजार 885 हो गया है, जिसमें से 3112 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 03 हजार 973 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3800 लोगों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *