Chhattisgarh ग्राम विकास समिति के कमेटी किया गठन, हुलास साहू बने अध्यक्ष
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति का प्रथम सम्मेलन ग्राम सारागांव में संपन्न हुआ। समिति के प्रथम सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा लाए किसान विरोधी तीन काला कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन के दौरान मृत तीस किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सरकार के हठधर्मिता की निंदा की गई। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संगठन निर्माण किया गया, जो इस प्रकार है-अध्यक्ष- हुलास साहू, उपाध्यक्ष- गोवर्धन पाल, सचिव- धर्मेंद्र बैरागी, सहसचिव- परमानंद पटेल, कोषाध्यक्ष- रामकृष्ण वर्मा, प्रवक्ता-प्रद्युमन पाल, मीडिया प्रभारी- शिशुपाल निषाद, सलाहकार -लखन लाल साहू,जागेश्वर प्रसाद साहू, संचालक-सुनील धीवर, संरक्षक- नरोत्तम शर्मा, रामकृष्ण खुंटे । सदस्य- रामस्वरूप वर्मा, राजेश रात्रे, आशाराम साहू, नरेश साहू, संतोष पटेल, रमेश साहू, रामचंद्र बंजारे, कृष्णा यादव, रामचरण वर्मा, अनिल बंजारे, राजू साहू आदि।
संगठन निर्माण के बाद (Chhattisgarh) छत्तीसगढ़ ग्राम विकास संघर्ष समिति के नवमनोनित अध्यक्ष हुलास साहू ने संबोधित करते हुए समिति निर्माण का उद्देश्य और कार्य के बारे में सभी सदस्यों को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हम आगे बढ़ते हुए हर ग्राम में ग्राम समिति का निर्माण कर गांव-गांव में विकास, सभी सरकारी योजना का लाभ समाज के सभी गरीब तक पहुंचे, ग्रामीणों की हर समस्या के लिए हम सब पहल करते हुए समाधान करने प्रयास करेंगे और सभी सदस्यों को संकल्प दिलाया और जनहित मुद्दों पर पहल करते हुए आगे बढ़ने की बात कही।
कुछ साथियों ने शिक्षा के नाम पर शाला विकास समिति के द्वारा ली गई फीस को पालकों को वापस दिलाने की मांग रखी जिस पर निर्णय लिया गया कि हम अगले महीने तक इस संबंध में कलेक्टर, शिक्षा विभाग,शिक्षा मंत्री तक मिलने व ग्यापन देने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।कुछ साथियों ने अवैध शराब के संबंध में जानकारी दी जिसमें सर्वसम्मति से ग्यापन देते हुए धरना प्रदर्शन करने निर्णय लिया गया।कुछ साथियों ने स्वास्थ्य केन्द्रों की समस्याओं को रखा जिसमें सभी ने हर स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करने व हर दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने ग्यापन देने का निर्णय लिया गया ।
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ग्राम विकास संघर्ष समिति के नवमनोनित उपाध्यक्ष गोवर्धन पाल एवं सचिव धर्मेंद्र बैरागी ने ग्राम मांठ व बंगोली में ग्राम समिति गठित कर लेने की जानकारी दी। उक्त बातों की जानकारी देते हुए समिति सचिव ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि हर गांव की समस्या है पर लोग कहने से डरते हैं लेकिन हमसब मिलकर हर समस्या से लड़ते हुए समाधान करेंगे । साथ ही बैरागी जी ने छत्तीसगढ़ वासियों से अनुरोध किया कि किसान आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें अगर आप आंदोलन स्थल पर नहीं आ सकते तो कम से कम अपने गांव या अपने पड़ोसी से इस आंदोलन की चर्चा करते रहे।

