तिहार

अमन पिक्चर्स ने दी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के तमाम सदस्यों को होली की शुभकामनाएं

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में फिल्म वितरक अमन पिक्चर्स एक जाना माना नाम है इसके संचालक हैं अलक राय, अमन पिक्चर्स ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े तमाम सदस्यों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अमन पिक्चर्स के संचालक अलक राय ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है और इसे मिलजुल कर शांतिपूर्वक मानना चाहिए एक दूसरे से मिलकर होली की शुभकामनाएं देनी चाहिए, यह एक ऐसा त्यौहार है जिसमें अमीर और गरीब का फर्क नहीं होता सब एक से नजर आते हैं। अमन पिक्चर्स लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन करता आ रहा है और निर्माताओं को सही-सही जानकारी उपलब्ध कराता है। अमन पिक्चर्स द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन किया जा रहा है अभी उनकी आगामी फिल्म है माई के लाल रूद्रा जो जल्द ही सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। अलक राय के प्रतिष्ठान अर्बन बिरयानी और शहनाई गार्डन की तरफ से भी समस्त प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *