तिहार

भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से किया गया अभिषेक , भक्त डूबे भोले की भक्ति में

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्गा मंदिर भनपुरी में स्थित भगवान शिव का गोलोक श्री मनोज दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पंचामृत से भगवान का भव्य जलाभिषेक किया इस अवसर पर शिव भक्तों ने बेल पत्रों पर रक्त चंदन से श्री राम नाम महामंत्र लिखकर बेलपत्र भगवान शिव के ऊपर अर्पण किया भक्तों ने विद्वान आचार्य की उपस्थिति में भगवान शिव को कच्चे गो दुग्ध ,दही ,अक्षत ,सहद गौ घृत ,गंगाजल आदि से अभिषेक कर धतूरा ,मदार, केसर आदि पुष्पों से भगवान शिव मां पार्वती एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का नयनाभिराम अभिषेक किया विद्वान आचार्यो के साथ शिव भक्तों ने रुद्राष्टक ,लिंगाष्टक ,शिव तांडव स्त्रोत शिव महिमन स्त्रोत ,महामृत्युंजय स्त्रोत का सामूहिक पाठ किया एवं सभी पदाधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की उन्नति,खुशहाली, कॅरोना से मुक्ति की कामना की इस अवसर पर गो लोक मनोज दुबे चेरिटेबल ट्रस्ट के सयोंजक पं लोकेश कृष्ण दुबे,धर्मेन्द्र सिंह,सोमनाथ यादव,मनोज साहू ,नरेन्द्र यादव,अभय,अरविंद,अनुज,मयंक यादव सहित अनेक शिव भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *