ढोल नगाड़ों और आतिशबाजियों के साथ चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, जोश से लबरेज नजर आए पुरंदर मिश्रा
संझा बिहनिया…. उत्तर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के रायपुर सांसद सुनील सोनी उम्मीदवार पुरंदर मिश्रा और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित थे।

उत्तर विधानसभा के इस चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान ढोल नगाड़े, पटाखे और आतिशबाजी का जोरदार प्रदर्शन किया गया। उद्घाटन समारोह में उम्मीदवार पुरंदर मिश्रा पूरे जोश से लबरेज नजर आए,
उन्होंने कहा कि यहां से तीर छोड़ा जाएगा जो लक्ष्य को भेदेगा, उन्होंने बताया कि उनका जनसंपर्क लगातार जारी है और सभी वर्गों से उन्हें भरपूर प्यार और दुलार मिल रहा है।
इस चुनाव कार्यालय के माध्यम से मतदाताओं से सीधे बात करने की व्यवस्था भी होगी। उद्घाटन समारोह में पहुंचे सांसद सुनील सोनी ने कहा की कोरोना कल के दौरान केंद्र सरकार ने वैक्सीन बनवाकर देशवासियों को बहुत बड़े खतरे से बचाने का काम किया लेकिन राज्य सरकार ने सिर्फ फोटो लगाने का काम किया। जनता को पता है कि कि सरकार ने क्या काम किया है।

