राजनिती

Chhattisgarh: ज़मीन-माफियाओं ने कोरोना काल का फ़ायदा उठाकर अवैध प्लॉटिंग का दुस्साहस किसके संरक्षण में किया? – संजय

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान राजधानी में भू-माफियाओं द्वारा शहर से लगे इलाकों में की गई अंधाधुंध प्लॉटिंग को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल दागा है।

श्री श्रीवास्तव ने जानना चाहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान जब सभी तरह के निर्माण कार्य ठप थे, तब ज़मीन-माफियाओं ने इस मौक़े का फ़ायदा उठाकर अवैध प्लॉटिंग करने का दुस्साहस किसके संरक्षण में किया? श्री श्रीवास्तव ने इस पूरे गोरखधंधे के तमाम तथ्यों का खुलासा कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।

(Chhattisgarh) भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम के ज़ोन दस्तों द्वारा पिछले तीन माह में लगभग डेढ़ सौ एकड़ अवैध प्लॉटिंग सड़कें काटकर खली कराए जाने के बाद सामने आए इस मामले ने प्रदेश सरकार और प्रशासन की भूमिका को संदेह के दायरे में ला दिया है।

(Chhattisgarh) श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ज़मीन माफियाओं के कई ग़िरोह एकाएक सक्रिय हो गए हैं और सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक संरक्षण में वे सरकारी ज़मीनों और भोले-भाले किसानों के ख़ेतों की ग़ैर क़ानूनी प्लॉटिंग कर रहे हैं जिससे अपने घर का सपना संजोए लोग इन प्लॉट्स को लेने के बाद ख़ुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *