सनिमा

कुछ नए और कुछ पुराने कलाकारों से सजी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सिंदूर 27 अक्टूबर को रूपहले पर्दे पर

SANJHA BIHANIYA…. पिछले दिनों कुछ छत्तीसगढ़ी फिल्मों ने दर्शकों का प्यार नहीं हासिल किया, वजह कुछ भी हो लेकिन 27 अक्टूबर को आने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सिंदूर से काफी उम्मीदें बंधनी शुरू हो चुकी हैं, इस फिल्म में ढेर सारे मंजे हुए कलाकार हैं वहीं नए कलाकार प्रमुख भूमिका में है जैसे अजय साहू, अनीता बरेठ, जागेश वर्मा और रूपा चौधरी यह लीड कैरेक्टर फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में है। जैसा की फिल्म का नाम सिंदूर है उससे जाहिर होता है की फिल्म पूरी तरह पारिवारिक होगी। इस फिल्म की सह निर्देशक अनुपमा मनहर ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 दिनों की शूटिंग में कसडोल, लवन और रायपुर में इसे शूट किया गया। फिल्म के अभिनेता अजय साहू इसके पहले फिल्म प्रमोटर के रूप में जाने जाते थे, यह उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म है। यूं तो अनीता बरेठ की सरई रिलीज हो चुकी है लेकिन इसके पहले बनी सिंदूर 27 अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है।
इस फिल्म में राजेश बाघमारे, धर्मेंद्र चौबे, उपासना वैष्णव जैसे मंजे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है।
श्री प्रेम कीर्तन फिल्मस की प्रस्तुति सिंदूर को निर्देशित किया है राजेश तिवारी ने और इसके निर्माता हैं कृष्ण कुमार साहू। फिल्म में गीत संगीत अच्छा होने का दावा किया जा रहा है, गीतों को कोरियोग्राफ किया है स्वर्गीय निशांत उपाध्याय, चंदन दीप और बाबा बघेल ने।फिल्म के कलाकारों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ी फिल्मों से लगातार निराशा ही हाथ लग रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *